Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Seraikela News: समाहरणालय परिसर के बाहर 20 लाख रुपये की लागत में बनेगा कैंटीन

Seraikela News: समाहरणालय परिसर के बाहर 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कैंटीन का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में सरायकेला विधायक के प्रतिनिधि सनंद आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इस मौके पर सनंद आचार्य ने बताया कि अब तक समाहरणालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को चाय-नाश्ता और भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी. कैंटीन के निर्माण के बाद सभी को परिसर में ही सुविधाजनक और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि कैंटीन में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी, जो दूर-दराज से आने वाले लोगों और रोजाना कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के लिए लाभकारी होगी. यह पहल समाहरणालय आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है और निर्धारित समय में कैंटीन का निर्माण पूरा कराया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !