Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Saraikela News: ईचागढ़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा निवासी 32 वर्षीय ठाकुर मांझी की बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। ठाकुर मांझी पेशे से ट्रैक्टर चालक थे और वह तीन बच्चों के पिता थे।

रोज की तरह बुधवार को भी वह ट्रैक्टर लेकर खेतों और आसपास के काम पर निकले थे। देर शाम ट्रैक्टर का पंक्चर ठीक कराने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईचागढ़ पुल के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा लगभग शाम 6 बजे हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर के अचानक असंतुलित होने से वह पुल के नीचे की ओर पलट गया, जिससे चालक ठाकुर मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस की उपस्थिति में एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और तीन छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है,क्योंकि ठाकुर मांझी को मेहनती और सरल स्वभाव का व्यक्ति माना जाता था।

ईचागढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि की है और बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अचानक असंतुलन से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पुल के आसपास सुरक्षा के उचित उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !