Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Indian Agniveer: कच्चे लोहे से बने फौलाद, 962 अग्निवीर अब बढ़ाएंगे सेना की ताकत,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

India: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरि ड्रिल स्क्वायर में बुधवार का दिन युवाओं और उनके परिवारों के लिए खास बन गया। पासिंग आउट परेड के मौके पर 962 अग्निवीर जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। यह अग्निवीर के छठे बैच और टेरिटोरियल आर्मी के पहले बैच के लिए बड़ा दिन था। करीब सात महीने की कड़ी शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जवानों ने तालमेल के साथ आकर्षक परेड प्रस्तुत की।

देश की रक्षा और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई

ध्वज और धर्मग्रंथों को साक्षी मानकर ली शपथ सेंटर के मेजर कलिटा ने राष्ट्रीय ध्वज और रेजिमेंटल ध्वज के सामने गीता और गुरुग्रंथ को साक्षी रखकर सभी जवानों को देश की रक्षा और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई। परेड की सलामी सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल मानवेंद्र सिवाच ने ली। कार्यक्रम के दौरान टेरिटोरियल आर्मी के जवानों ने दुश्मनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का डेमो भी किया जिसे देखकर सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !