Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Jamshedpur: राजस्व संग्रहण में तेजी लाने हेतु धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, वारंट निष्पादन पर विशेष जोर

Jamshedpur: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम अनुमंडल कार्यालय में राजस्व संग्रहण से संबंधित नीलाम पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने की।

Jamshedpur: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम अनुमंडल कार्यालय में राजस्व संग्रहण से संबंधित नीलाम पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने की।

 
इस बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी समेत धालभूम क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलाम पत्रों से संबंधित लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण प्रक्रिया में लचीलापन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सख्ती दोनों आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि जिन बकायेदारों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
 
इसके साथ ही, अनुमंडल क्षेत्र के सभी बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे ऋणधारकों की वर्तमान जानकारी, जैसे स्थायी या अस्थायी पता और संपर्क विवरण, शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि सटीक समन्वय के साथ ऋण वसूली की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !