Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Jamshedpur News: झारखंड में दिव्यांगों के लिए नई पहल, जमशेदपुर में 100 बेड वाले नए अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे डॉ. इरफान अंसारी

Jamshedpur: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। बुधवार को जमशेदपुर में नवनिर्मित अतिरिक्त 100 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे। मंत्री ने उससे पहले डीसी कार्यालय में आयोजित विश्व दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों में सहायक उपकरण वितरित किए और सरकार की नई पहलों के बारे में जानकारी दी। डॉ. अंसारी ने घोषणा की कि दिव्यांगों के लिए निर्धारित प्रतिशत की बाध्यता को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ग के दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सरकार की ओर से पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मामला कैबिनेट से जुड़ा है और जमशेदपुर से लौटने के बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया में सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विपक्षी दलों की साजिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में इंडिया महागठबंधन की सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार में किसी भी प्रकार की टूट की संभावना नहीं है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था और जनकल्याण के प्रति गंभीर है और राज्य में लगातार नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जमशेदपुर में अतिरिक्त 100 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !