झारखंड क्षत्रिय संघ जमशेदपुर की युवा इकाई के नेतृत्व में महान देशभक्त और मुग़ल काल के शूरवीर, राजपूतों की शान महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
Jamshedpur: झारखंड क्षत्रिय संघ जमशेदपुर की युवा इकाई के नेतृत्व में महान देशभक्त और मुग़ल काल के शूरवीर, राजपूतों की शान महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साकची मरीन ड्राइव चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, पूर्व महासचिव एवं वर्तमान वरिष्ठ संरक्षक नन्द कुमार सिंह सहित अन्य इकाइयों के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ सोनारी इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, महासचिव एस. एन. सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष के. के. सिंह, सूचना पदाधिकारी सह सचिव कृष्णा सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, युवा अध्यक्ष मनीष सिंह, पवन सिंह, संतोष सिंह, बिनोद सिंह, मानिक सिंह, शशिकांत सिंह, लल्लू सिंह और प्रेम सिंह जैसे अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं के साहस व बलिदान से प्रेरणा लेना था।