Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में दिनदहाड़े तलवार से हमला, आरोपी "कोदू" गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मेन रोड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उमेश कुमार उर्फ़ कोदू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वारदात बीते 26 तारीख की है, जिसकी CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला खुलकर सामने आया।


पीछे से धक्का मारकर गिराया, फिर तलवार से किया हमला

आवेदक मनोज कुमार, जो नर्स क्वार्टर चौक स्थित दुर्गा इलेक्ट्रिकल्स में काम करते हैं, ने बताया कि 26 तारीख को दोपहर लगभग 3:30 बजे वह मरार पाड़ा स्थित गोदाम से सामान लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। पुराना सीपी क्लब के पास मेन रोड पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को जोरदार धक्का मारा।

कुछ दूर आगे जाकर बाइक रुकते ही दो युवक उतरे और मनोज को चलती स्कूटी से धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद एक युवक ने मोटरसाइकिल से ही एक लंबी तलवार निकाली और उन पर जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया। दो से तीन वार किए गए, लेकिन संयोगवश मनोज को गंभीर चोट नहीं लगी।

लोग देखते रहे, कोई आगे नहीं आया
घटना के समय मेन रोड पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन आरोपियों के रवैये और हथियार देखकर कोई आगे नहीं बढ़ा। मनोज किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। डर की वजह से उन्होंने तुरंत थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन बाद में परिचितों के समझाने पर 1 तारीख को थाना पहुंचे।

CCTV में साफ दिखी पूरी वारदात
सोनारी पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें साफ दिखा कि किस तरह आरोपी तलवार से हमला कर रहा था। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान उमेश कुमार उर्फ़ कोदू और अमन साहू उर्फ़ बलमा के रूप में हुई।

पुलिस ने उमेश कुमार उर्फ़ कोदू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !