Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

India Pakistan War : सुदर्शन चक्र ही नहीं, भारत की आकाश ने भी ढेर किए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल

Meta Description

 भारत की स्वदेशी सतह-से-हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल रक्षा प्रणाली ने भी पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कई हमले किए। लेकिन भारत ने इन्हें मार गिराया। भारतीय सेना ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

सेना ने आगे बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

भारत ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी मिसाइल एवं ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका बढ़ हो गई है। अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गईं।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के प्रयासों को विफल किए जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप आज जम्मू, पठानकोट एवं उधमपुर में सैन्य प्रतिष्ठानों को पाकिस्तान से आने वाली मिसाइल एवं ड्रोन ने निशाना बनाने का प्रयास किया।’’

प्रवक्ता ने कहा कि इन खतरों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए तत्परता से विफल कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति की हानि होने की सूचना नहीं है।’’ अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति के बीच संघर्ष दूसरे दिन और बढ़ गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !