Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

West Singbhum News: पश्चिम सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

West Singbhum: पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो इलाके में पारा शिक्षक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों सोमा सुंडी (25), सीनू गौंड (20) और मंगल कारोवा (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से खून से सना पत्थर, लकड़ी का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए हैं। हत्या के बाद तीनों युवक घने जंगलों में छिपे हुए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की और 30 नवंबर को उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात सभी आरोपी हड़िया पी रहे थे, इसी दौरान आपस में कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसा तक पहुंच गया। विवाद के बाद तीनों ने मिलकर पारा शिक्षक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !