Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Ramgarh News: रामगढ़ में भारत विकास परिषद ने रचा इतिहास, 51 जोड़े सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे

Ramgarh: भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के तत्वाधान में चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को 51 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। समारोह शहर के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में हुआ।51 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ समारोह स्थल से निकाली गई। यह बारात ब्लॉक, बिजुलिया, मेन रोड, थाना चौक, झंडा चौक, चट्टी बाजार, नेहरू रोड होते हुए पुनः समारोह स्थल पहुंची।

चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का उद्घाटन

चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राजदूर्गा दत्त शर्मा, अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, सचिव मनमोहन सिंह लांबा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही परिषद् के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया गया।बारात से पहुंचे दूल्हों का स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया। 

इसके बाद मंच पर दूल्हा और दुल्हन का जयमाला 

इसके बाद मंच पर दूल्हा और दुल्हन का जयमाला कराया गया.समारोह में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संपन्न व्यक्ति गरीब बेटियों का कन्यादान करे तो कोई भी बेटी बोझ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आगामी 8 फरवरी को रामगढ़ में 101 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !