रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, NCC और NSS यूनिट के सदस्यों, तथा फैकल्टी ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा थाHIV से लड़ें, मरीज से नहीं”जागरूक रहें, सुरक्षित रहें” एड्स को रोकना है, समाज को जागरूक बनाना है” मार्ग में छात्रों ने HIV संक्रमण के कारण, रोकथाम के उपाय और नियमित जांच की आवश्यकता से जुड़े नारे लगाए। राहगीरों ने भी रैली में छात्रों की पहल की सराहना की।
रैली के साथ-साथ साकची बाजार क्षेत्र में छात्रों ने एक भावनात्मक और प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया HIV कैसे फैलता है और कैसे नहीं फैलता संक्रमित व्यक्ति से भेदभाव न करने का संदेश सुरक्षित संबंध, स्वच्छता और नियमित जांच की जरूरत समाज में मिथकों और गलतफहमियों को दूर करने पर जोर छात्रों ने उदाहरणों के जरिए बताया कि HIV छूने, साथ बैठने, एक ही बर्तन से खाने या हाथ मिलाने से नहीं फैलता। लोगों ने नाटक को ध्यान से देखा और सराहना की।
विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ (Social Responsibility Cell) द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हर साल यूनिवर्सिटी इस तरह की जागरूकता अभियान चलाती है, ताकि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक संदेश फैलाए।