Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Sahibganj News: दूरदेश में मजदूरी करने गए युवक की हार्ट अटैक से निधन, परिवार में छाया मातम

Sahibganj: साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के जयरामडंगा गांव में  गहरा मातम छा गया। जब गांव के निवासी जगरनाथ यादव का निधन केरल के तिरुवनंतपुरम में दिहाड़ी मजदूरी करने के दौरान हो गया। जगरनाथ पिछले छह महीनों से वहां पर विभिन्न फैक्ट्रियों में कठिन मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर करते थे।

चार दिन की लंबी यात्रा के बाद जब आज सुबह उनका शव डेथबोर्ड के माध्यम से उनके पैतृक गांव जयरामडंगा पहुंचा। उनके परिजनों की चीख-पुकार और आंसुओं से पूरा माहौल मातम में बदल गया।

परिवार के अनुसार, जगरनाथ आर्थिक तंगी के बावजूद अपने घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कठिन रास्ता चुनकर दूरदेश में मेहनत कर रहे थे। 24 नवंबर को अचानक फोन पर परिवार को यह दुखद खबर मिली कि उनका निधन हार्ट अटैक से हो गया। यह खबर सुनते ही पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।

जगरनाथ यादव अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनका जाना परिवार के लिए न सिर्फ भावनात्मक बल्कि आर्थिक रूप से भी गहरा झटका है।

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जगरनाथ मेहनती, ईमानदार और दूसरों के लिए हमेशा मददगार व्यक्ति थे। उनका अचानक निधन पूरे गांव के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आर्थिक और सामाजिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !