तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हाल ही में अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और सफलतापूर्वक संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रामीण सहभागिता पर विशेष जोर
उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करेगा। उन्होंने पदाधिकारियों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक साहित्यप्रेमी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उत्सव का लाभ सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर पूरे जिले तक पहुँच सके।
आयोजन के मुख्य पहलू
बैठक में उत्सव से जुड़े विभिन्न व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से विमर्श किया गया, जिनमें स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुस्तक प्रदर्शन, अतिथि समन्वय आदि शामिल हैं। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में तैयारी पूर्ण करने और विभिन्न समितियों का गठन कर सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया, उपायुक्त ने यह भी कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों और पाठकों के बीच एक संवाद मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने का भी एक सुनहरा अवसर देगा।