Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Chaibasa News: चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन के ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार का इलाज के दौरान हुआ निधन

Chaibasa: चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन में पीडब्ल्यूआई कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निरंतर कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

इस दुखद घटना पर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूनियन इस कठिन समय में कार्तिक कुमार के परिवार के साथ खड़ा है और उनके दुख में पूरी तरह सहभागी है।

चांद मोहम्मद ने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाया जाएं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है, जिसके बाद अब वह अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

रेलवे प्रशासन और ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के सहयोग से कार्तिक कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गोह ले जाया गया। जहां उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !