Jharkhand News: झारखंड सरकार ने इंजीनियरिंग कैडर में फेरबदल करते हुए छह इंजीनियरों का तबादला किया है. इसमें जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियर भी शामिल हैं जिनकी सेवा पहले ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई थी और ये तीनों पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. बाकी तीन इंजीनियर विभिन्न जिला परिषदों में पहले से कार्यरत थे.
पंचायती राज विभाग ने तबादले से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. सभी सहायक अभियंताओं को अपने वर्तमान वेतनमान में जिला परिषद में जिला अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है.
तबादले का विवरण
- धीरेंद्र कुमार - प्रतीक्षारत से जिला अभियंता पश्चिम सिंहभूम
- दिलीप कुमार मरांडी - प्रतीक्षारत से जिला अभियंता देवघर
- एआर वारसी - गुमला से जिला अभियंता चतरा
- रबीन कुमार मंडल - धनबाद से जिला अभियंता दुमका
- अरविंद मुर्मू - साहिबगंज से जिला अभियंता पाकुड़
- दयानंद राम - चतरा से जिला अभियंता गढ़वा
इंजीनियरों के इस तबादले को प्रशासनिक पुनर्संतुलन के रूप में देखा जा रहा है. विभागीय कामकाज में तेजी लाने और जिला परिषद स्तर पर तकनीकी कार्यों को मजबूत करने के लिए सरकार समय समय पर ऐसे बदलाव करती रही है. कई पद लंबे समय से खाली होने के कारण विकास कार्यों पर असर पड़ रहा था. नई पदस्थापनाओं से उम्मीद है कि संबंधित जिलों में परियोजनाओं के निष्पादन में गति आएगी.