Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Bhuiyandih Jamshedpur: बिना नोटिस घर तोड़ने पर भुइयाँडीह में भड़का आक्रोश, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां की अगुवाई में जिला मुख्यालय तक विशाल विरोध रैली

Jamshedpur: जमशेदपुर के भुइयाँडीह इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान दर्जनों घरों के ध्वस्त किए जाने के बाद स्थानीय बस्तीवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. बिना किसी पूर्व नोटिस के की गई इस कार्रवाई के विरोध में लोग अब संगठित होकर सड़क पर उतर आए हैं. शुक्रवार देर रात बस्तीवासियों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया था, जबकि शनिवार को उन्होंने भुइयाँडीह पूजा मैदान से जिला मुख्यालय तक विशाल विरोध रैली निकालकर आंदोलन को और तीव्र कर दिया. 


रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने की. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल

रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने की. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रभावित परिवारों के लिए उचित पुनर्वास की मांग जोर-शोर से उठाई. लोगों का कहना है कि संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर अचानक घर तोड़े जाना बेहद असंवेदनशील कदम था. 

आरोप है कि प्रशासन ने न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही किसी तरह की नोटिस प्रक्रिया अपनाई, जिससे लोग पूरी तरह असहाय हो गए. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से पूरे प्रकरण पर गंभीरता से हस्तक्षेप कर उचित समाधान निकालने की मांग की है.

स्पष्ट किया कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक पुनर्वास उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली को मनमाना बताते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों को बेघर करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !