Ranchi: 30 नवंबर को धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। दर्शकों की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें पूरे दिन शहर के कई मुख्य मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण रखा जाएगा।
सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा और इन्हें केवल रिंग रोड का उपयोग करने की अनुमति होगी। स्टेडियम के आसपास आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी दी जाएगी और सिर्फ मेडिकल आपातकालीन सेवाओं को ही आवश्यकता पड़ने पर अंदर जाने दिया जाएगा।
मैच की समाप्ति तक सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक जैसे कई प्रमुख मार्गों पर ऑटो, टोटो, छोटे या बड़े सभी प्रकार के वाहनों का संचलन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी थोड़े समय के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।
पार्किंग व्यवस्था
दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। सेबों कैंप मोड़ और धुर्वा बस स्टैंड की ओर से आने वाले वाहन सखुआ मैदान और महाराणा प्रताप सिंह मैदान में पार्क किए जाएंगे। शहीद मैदान, नया सराय रिंग रोड और CRPF कैंप दिशा से आने वाले वाहनों को हेलीपैड मैदान की पार्किंग दी जाएगी।
VIP और VVIP पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल मार्ग से होते हुए स्टेडियम के नॉर्थ गेट के पास स्थित VIP मार्ग से प्रवेश कर न्यू हाईकोर्ट गेट नंबर–2 या नॉर्थ गेट पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेंगे। मीडिया पास धारक धुर्वा गोलचक्कर और धुर्वा बस स्टैंड की तरफ से आते हुए साउथ गेट के जरिए पार्किंग क्षेत्र में पहुँचेंगे, जबकि अन्य पास वाले वाहनों को भी साउथ गेट से ही प्रवेश मिलेगा।
साधारण दर्शकों की पार्किंग
साधारण दर्शकों के लिए भी कई पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सखुआ बागान, महाराणा प्रताप सिंह स्कूल मैदान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, DAV स्कूल मैदान, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट तीनमुहाना, सेंट थॉमस स्कूल के पास, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलीपैड मैदान शामिल हैं। यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक जाम से बचने के उद्देश्य से बनाई गई है।