Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Jharkhand News: पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर से दो दिनों में महिला हेल्प डेस्क की पूरी रिपोर्ट मांगी

Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों से महिला हेल्प डेस्क से संबंधित विस्तृत जानकारी दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस रिपोर्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है. इसके लिए मुख्यालय ने सभी एसएसपी, एसपी, रेल एसपी, सीआईडी, एसीबी और स्पेशल ब्रांच के एसपी को पत्र जारी किया है.

यह जानकारी बीपीआरएंडडी द्वारा मांगी गई रिपोर्ट को तैयार करने के उद्देश्य से जुटाई जा रही है. मुख्यालय चाहता है कि समय पर सभी जिलों और इकाइयों से तथ्यपूर्ण विवरण एकत्र कर ब्यूरो को भेजा जा सके.

जिलों और संबंधित पुलिस इकाइयों को पांच बिंदुओं पर थानावार जानकारी देनी होगी. इसमें जिला का नाम, थाना और ओपी का नाम, महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी का नाम, संबंधित कर्मियों का मोबाइल नंबर, अभ्युक्ति से जुड़ी जानकारी शामिल है.

मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा कड़ी है और सभी जिलों को दो दिनों के भीतर विवरण भेजना अनिवार्य है.

महिला हेल्प डेस्क पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है. बीपीआरएंडडी को भेजी जाने वाली यह रिपोर्ट राज्य में महिला सहायता सेवाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करेगी. इससे न केवल हेल्प डेस्क की सक्रियता का आकलन होगा बल्कि कर्मियों की उपलब्धता, जिम्मेदारियों के निर्वहन और भविष्य के सुधारात्मक कदमों की दिशा भी तय होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !