Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Saraikela News: CSR पहल के तहत अमलगम स्टील कांड्रा के द्वारा 850 कंबलों का वितरण, ठंड में जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

कांड्रा: अमलगम स्टील पावर लिमिटेड कांड्रा की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पाँचवाँ कंबल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का लाभ विशेष रूप से गरीब एवं असहाय परिवारों को मिल रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अमलगम स्टील के प्रेसिडेंट अंगशुमन बंद्योपाध्याय, प्लांट हेड असित धारी, एचआर हेड आर.एन. प्रसाद, समिति सदस्य सुधीर चंद्र महतो, बिनय महतो, विजय महतो, कांड्रा मुखिया शंकरी सिंह, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, सीएसआर प्रतिनिधि राम महतो, प्रियेश गौतम, गौरांग साहू, राजकिशोर महतो, सरोज महतो, कार्तिक महतो, अखिलेश महतो, राजेश मंडल, धीरेन कालिंदी, लक्ष्मी देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस दौरान कुल 850 कंबलों का वितरण किया गया। कंबलों को कांड्रा पंचायत, बकीपुर, तिलोंपदों सहित आसपास के विभिन्न गांवों के जरूरतमंद लोगों के बीच बाँटा गया। कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि शेष बचे गांवों में वितरण आगामी सप्ताह में किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !