Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Ranchi News: भारत–दक्षिण अफ्रीका टीमें रांची पहुँचीं, प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत; आज खिलाड़ी करेंगे अभ्यास

Ranchi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम में खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले से पहले दोनों टीमें गुरुवार देर शाम रांची पहुँच गईं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने जोरदार नारों के साथ खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुँचे, जहाँ उन्हें भारी सुरक्षा

खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुँचे, जहाँ उन्हें भारी सुरक्षा घेरे में ले जाया गया। शुक्रवार को दोनों टीमों का अभ्यास सत्र JSCA स्टेडियम में निर्धारित है। भारतीय टीम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अभ्यास करेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नेट सेशन में हिस्सा लेगी।

दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा

दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई सहित टीम इंडिया के सभी सदस्य रांची पहुँच चुके हैं। होटल में कुछ घंटे आराम के बाद कई खिलाड़ी हल्की एक्सरसाइज के लिए बाहर भी निकले।

वहीं झारखंड अंडर–19 और अंडर–23 टीमों के युवा खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के खिलाड़‍ियों को देखकर उत्साह जाहिर किया। टीम इंडिया के कप्तान ने युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं।

रात में टीम होटल के आसपास बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने पहुँचे। देर रात विराट कोहली के होटल से निकलते ही फैंस में उत्साह और बढ़ गया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !