Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Kadma Police Success: कदमा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, स्कूटी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की गाड़ियां बरामद

Kadma: शहर में स्कूटी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कदमा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई दो Honda Dio स्कूटियाँ बरामद की हैं। यह मामला 26 नवंबर 2025 को अभिषेक प्रसाद के लिखित आवेदन के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी Honda Dio स्कूटी (रजि सं0-JH05CB9662) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुसंधान

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुसंधान शुरू किया। अगले ही दिन, यानी 27 नवंबर 2025 को, रात्रि करीब 11 बजे, कदमा-सोनारी लिंक रोड पर औचक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान, कदमा थाना पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी के साथ घटना में शामिल दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की गई.

पूछताछ के क्रम में उन्होंने न सिर्फ वर्तमान

पूछताछ के क्रम में उन्होंने न सिर्फ वर्तमान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सोनारी थाना क्षेत्र से एक और Honda Dio स्कूटी (रजि0 सं0-JH05BT6081) चोरी की थी।अभियुक्तों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दूसरी चोरी की स्कूटी को भी फार्म एरिया से सफलतापूर्वक जप्त कर लिया। दोनों चोरी की स्कूटियाँ बरामद कर ली गई हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है

हनि ठाकुर, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता सुनिल ठाकुर, पता शास्त्रीनगर ब्लॉक नं0-4, नियर संतोषी माता मंदिर, थाना कदमा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। सन्नी राम, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता विजय राम, पता हरिजन बस्ती धतकीडीह, थाना बिष्टुपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर.

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में 

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता से शहर के वाहन चोर गिरोहों पर लगाम लगाने की उम्मीद है। बरामदगी काला-ग्रे रंग का Honda Dio स्कूटी रजि सं0-JH05CB9662. लाल-सफेद रंग का Honda Dio स्कूटी रजि सं0-JH05BT6081.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !