Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Chaibasa Accident: चाईबासा में तेज रफ्तार का कहर, बाइक हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चाईबासा में एक दर्दनाक हादसे में सुखलाल हांसदा की मौत हो गई, जबकि फूलचंद वोयपाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चकधरपुर प्रखंड के इटीहासा गांव के पास हुई, जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से खुंटपानी के जुनाबेड़ा गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल फूलचंद वोयपाई को तुरंत चाईबासा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, फूलचंद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुखलाल हांसदा का शव पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि सुखलाल और फूलचंद दोनों जुनाबेड़ा गांव के रहने वाले थे और किसी काम से खुंटपानी जा रहे थे। हादसे के बाद से गांव में शोक की लात है और लोग मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

फूलचंद वोयपाई ने कहा कि "हादसा बहुत तेज हुआ, कुछ समझ नहीं आया... बस अब ठीक होने की उम्मीद है। दर्द बहुत है, लेकिन दोस्त को खोने का दुख और भी ज्यादा है।"

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !