Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Dhanbad Mega Sports Complex: धनबाद मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया किचन और डाइनिंग एरिया बनेगा

Dhanbad: मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किचन और डाइनिंग एरिया के नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। खेल, कला-संस्कृति, पर्यटन एवं युवा कार्य विभाग के अधीन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड (साज) ने इस परियोजना के लिए पिछले माह टेंडर जारी किया था। चयनित एजेंसी को कुल 47 लाख 31 हजार रुपये की राशि में से 15 लाख रुपये पहले ही ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया

जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को शीघ्र लाभ मिल सके। वर्तमान में कॉम्प्लेक्स में 50 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिन्हें आधुनिक कैंटीन, बेहतर भोजन व्यवस्था और उच्च गुणवत्ता वाली पोषण सेवा मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य के दौरान समयसीमा, पारदर्शिता और निगरानी

निर्माण कार्य के दौरान समयसीमा, पारदर्शिता और निगरानी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। विभाग को मासिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी और निर्धारित समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

इस नवीनीकरण के बाद खिलाड़ियों को साफ-सुथरा

इस नवीनीकरण के बाद खिलाड़ियों को साफ-सुथरा, व्यवस्थित भोजनालय, आधुनिक किचन सिस्टम और बेहतर खाद्य भंडारण की सुविधा मिलेगी, जिससे प्रशिक्षण शिविरों के दौरान भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर में सुधार होगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !