Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Jamshedpur DC Meeting: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने घाटशिला SDO एवं DCLR कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Jamshedpur: सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत एसडीओ एवं डीसीएलआर कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया।

Jamshedpur: सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत एसडीओ एवं डीसीएलआर कार्यालय का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में रिकॉर्ड संधारण, लंबित वादों, जन शिकायतों और भू-अर्जन मामलों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दस्तावेजों के रख-रखाव पर जताई नाराज़गी
एसडीओ कार्यालय में उपायुक्त ने न्यायिक वादों, रोकड़ पंजी, सीएनसी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। डीसीएलआर कार्यालय में कैशबुक और अन्य पंजी के अनुचित संधारण पर उन्होंने असंतोष जताया और गाइडलाइन के अनुरूप रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए।
लंबित फाइलों के निष्पादन में तेजी लाने का आदेश
उपायुक्त ने कार्यालयों में लंबित संचिकाओं के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई।
 
ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कर्मचारी कार्यालय में समय पर उपस्थित हों और अपनी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। अनुपालन न करने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।
 
भू-अर्जन मामलों की गहन समीक्षा
डीसीएलआर कार्यालय में भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान की स्थिति, फाइलों और अन्य अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई। उपायुक्त ने लाभार्थियों को समय पर मुआवजा देने हेतु मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
 
प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता, तत्परता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूती देने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से होते रहेंगे।
 
इस अवसर पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, एलआरडीसी नीत निखिल सुरीन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !