Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Jamshedpur Fylover: मानगो के चौक-पारडीह रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य फिर से शुरू

Jamshedpur: जमशेदपुर में मानगो चौक-पारडीह रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण काम गुरुवार से फिर से शुरू कर दिया गया है। पृथ्वी उद्यान के सामने जेसीबी मशीनों से खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने मानगो चौक की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है, जबकि पारडीह की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है।

ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर निर्माण के दौरान लागू की गई नई ट्रैफिक व्यवस्था को भी आज से प्रभावी कर दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था तहत मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से मानगो चौक की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए गए हैं ताकि चार-पहिया वाहन उस मार्ग से गुजर न सकें।

स्वर्णरेखा के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण तेज़ी से जारी है। डिमना रोड के ब्लू बेल्स के पास से लेकर मानगो चौक तक का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। वहीं, मानगो चौक से पारडीह की ओर पाइलिंग का काम भी अब तक पूरा हो चुका है।

बता दें कि यह निर्माण कार्य 25 नवंबर से शुरू हुआ था, लेकिन विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू नेता पप्पू सिंह के नेतृत्व में काम रोक दिया गया था। जदयू नेताओं का कहना था कि पहले डिमना रोड का फ्लाईओवर पूरा होना चाहिए, उसके बाद मानगो चौक पर काम शुरू किया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !