Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Jharkhand News: चाईबासा :डॉ. सौम्या भारती को मिला स्वर्ण पदक, NEET PG 2025 में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि

Jharkhand: एमजीएम कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की मेधावी छात्रा डॉ. सौम्या भारती को MBBS में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया.यह सम्मान विशेष दीक्षांत समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष गंगवार द्वारा प्रदान किया गया।


डॉ. सौम्या भारती ने न केवल विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि NEET PG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1038 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

डॉ. सौम्या प्रतिष्ठित शैक्षणिक परिवार से संबंध रखती हैं। वह तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एन. दुबे की पौत्री एवम स्वर्गीय दिनानाथ दुबे (नंदलाल दुबे) और अनिता दुबे की पुत्री हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !