Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Giridih News: बुढ़ई मेले जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पू पलटा, एक की मौत, चार घायल

Giridih: गुरुवार सुबह बेंगाबाद टोल प्लाजा के समीप एक टेम्पू के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। टेम्पू में सवार बच्चों समेत आठ यात्री देवघर जिले के बुढ़ई मेले में मुंडन करवाने जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन नावासार के पास पलट गया। हादसे में पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र पासी के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में बेंगाबाद के कासीटांड़ निवासी 59 वर्षीय लट्टू महतो, 40 वर्षीय दुलारी देवी, 45 वर्षीय रधिया देवी और 35 वर्षीय टिंकू यादव शामिल हैं। बताया गया कि रधिया देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस मार्ग पर आये दिन वाहन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !