Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Ranchi Cricket Match: रांची में वनडे मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, JSCA स्टेडियम में खिलाड़ियों की तैयारी शुरू

Ranchi: रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों में उत्साह इतना बढ़ गया है कि सिर्फ दो दिनों में ही सभी टिकट हाथों-हाथ बिक गए। इसी वजह से आज टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे।  यह जानकारी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने साझा की।

JSCA के अनुसार पहले दिन 9,500 से ज्यादा और दूसरे दिन करीब 9,600 टिकट बिके, जबकि ऑनलाइन लगभग 6,500 टिकट खरीद लिए गए। एसोसिएशन ने कहा कि झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों की भारी मांग के चलते टिकट रिकॉर्ड समय में  खत्म हो गए। उन्होंने दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है।

इधर, मैच से पहले दोनों टीमें आज शाम चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेंगी। विराट कोहली, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और रोहित शर्मा पहले ही शहर में आ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक भी रांची में मौजूद हैं। सभी खिलाड़ी आज दोपहर 12 बजे से JSCA स्टेडियम में अभ्यास करेंगे, जबकि बाकी खिलाड़ी 28 और 29 नवंबर को नेट सेशन में हिस्सा लेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !