Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

India Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सख्ती, पहचान पत्र के बिना नहीं मिल रही एंट्री

मधुबनी जिले से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति की पहचान पत्र अनिवार्य कर दी गई है, जिसके बिना किसी को भी सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार, भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वालों की पहचान संख्या को बाकायदा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, उनके सामानों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह व्यवस्था कल से लागू की गई है और चेक पोस्ट पर बैरियर भी लगा दिया गया है। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन सवारों को बैरियर के पास वाहन से उतरकर पैदल सीमा पार करनी पड़ रही है। वाहन चालकों और यात्रियों दोनों को इस प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य किया गया है।
सुरक्षा बढ़ाने के इस कदम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थानीय लोग भी इसका पालन कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !