Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाले बैठक रद्द जाने क्यों •••••

Meta Description

 Ranchi : केंद्र सरकार ने 10 मई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द कर दी है। बैठक के रद्द होने की जानकारी केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को भेज दी है। जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक रद्द की गयी है।बैठक रद्द होने के कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आयेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह नौ मई को रांची आने वाले थे और 10 मई की बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भी भाग लेना था।

 
बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी शामिल होने वाले थे। वहीं, झारखंड से मुख्य सचिव अलका तिवारी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी के शामिल होने की बात थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !