Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Jamshedpur Mango Crime : दाईगुट्टू में दो पक्षों के बीच मारपीट, छेड़खानी से लेकर गाली गलौज तक के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अलग अलग मामलों की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहला मामला 


महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप
पहले मामले में एक महिला ने दाईगुट्टू निवासी मदन साव को आरोपी बनाया है। घटना 23 नवंबर की रात लगभग 10 बजे की बताई गई है। महिला का आरोप है कि मदन ने पहले उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की, और विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी भी की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

दूसरा मामला 

मदन प्रसाद साहू ने पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया
दूसरे मामले में दाईगुट्टू तेली लाइन रोड नंबर 5 के निवासी मदन प्रसाद साहू ने पांच लोगों, सुरेंद्र उपाध्याय, मंतोष उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, गोलू उपाध्याय और राजा उपाध्याय को आरोपी बनाया है। उनके अनुसार 23 नवंबर की रात करीब 11 बजे आरोपियों ने पहले उन्हें गाली गलौज किया और फिर मिलकर मारपीट की।

पुलिस क्या कहती है

मानगो थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष से गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है और तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही पूरी घटना की वास्तविकता सामने आएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !