Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Chandil News: चांडिल में केनाल से मिली चार दिनों से लापता महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगुडीह स्थित सुवर्णरखा मुख्य केनाल में सोमवार देर रात एक महिला का तैरता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

मृतका की पहचान चिलगुडीह टोला कदमबेड़ा निवासी पार्वती मुर्मू (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता थी, हालांकि परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। ग्रामीणों ने खुद उसकी खोज शुरू की थी, तभी केनाल में शव दिखा।

पुलिस के मुताबिक, शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। परिजनों ने बताया कि पार्वती का मानसिक स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था। मौत का कारण क्या है—दुर्घटना, आत्महत्या या कुछ और, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !