Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Chandil Accident: चांडिल में बड़ा हादसा टला, दो कारें आपस में टकराईं

Chandil: सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होते-होते रह गया। चीलगू के पास स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाने से दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

दोनों कारें रांची की ओर जा रही थीं। आगे वाली कार के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही दूसरी कार ने नियंत्रण खो दिया और आमने-सामने टक्कर मार दी। हादसे में एक कार का आगे का हिस्सा और दूसरी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चांडिल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, वाहनों को हटाकर सड़क साफ कराई और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आवागमन सामान्य है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !