Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Jamshedpur Jugsalai Raid: मशहूर कारोबारी के घर ED की छापामारी, कई दस्तावेज जब्त

Jamshedpur: चर्चित कारोबारी विक्की भालोठिया के घर पर आज सुबह आयकर विभाग ने छापामारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई है

Jamshedpur: चर्चित कारोबारी विक्की भालोठिया के घर पर आज सुबह ED ने छापामारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई है। विभाग की एक विशेष टीम ने उनके आवास और कारोबारी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।

 
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ED को कुछ समय से विक्की भालोठिया की आय और संपत्तियों के बीच असंगति की शिकायतें मिल रही थीं।
 
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में यह कार्रवाई खबर लिखे जाने तक चल रही है। विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा बढ़ सकता है।
 
इस छापामारी के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, और कारोबारी जगत भी इस कार्रवाई पर नज़र बनाए हुए है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !