Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur News: दो दिवसीय पांचवां कोल्हान हापकिडो चैंपियनशिप सम्पन्न, 160 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur: सोनारी सामुदायिक भवन में दो दिवसीय पांचवा कोल्हान हापकिडो चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी ओबीसी मोर्चा, ने सभी खिलाड़ियों और पदक विजेताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के समय में स्त्री और पुरुष दोनों के लिए आत्मरक्षा की कला सीखना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर माताओं और बहनों के लिए यह बहुत  जरूरी है।”

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ चैंपियनशिप का आनंद लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !