Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Jamshedpur Murder: शराब पार्टी के दौरान विवाद, सेनारी के युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 22 में रविवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक विकास पासवान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई।

जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 22 में रविवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक विकास पासवान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। विकास सोनारी के पंचवटीनगर का निवासी था और सीएच एरिया में एक कारोबारी की कार चलाता था।

 
घटना रविवार रात 8 बजे से 11 बजे के बीच की है, जब विकास अपनी मौसेरी बहन रिंकी देवी के घर आया हुआ था। उसी समय रिंकी का ममेरा भाई राज बहादुर भी वहां मौजूद था। शराब पीते समय दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।
 
आरोप है कि राज बहादुर ने विकास की बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात करीब 11 बजे विकास की पत्नी रूपा कुमारी को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचीं और अपने घायल पति को टीएमएच अस्पताल लेकर गईं।
 
इलाज के दौरान मंगलवार रात विकास की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल ने रुपए के अभाव में शव सौंपने से इनकार कर दिया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही कदमा थाना पुलिस सक्रिय हुई और मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर राज बहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
 
डॉक्टरों के अनुसार, विकास के सिर के पिछले हिस्से सहित शरीर के कई भागों में गहरी चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !