Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Gamharia Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने इनोवा को मारी टक्कर, बाल विकास पदाधिकारी घायल

गम्हरिया: गम्हरिया की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। यह हादसा टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर इंडो डेनिस टूल रूम के सामने शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी इनोवा कार को पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी कार्यालय से दिनभर का कार्य समाप्त कर अपने आवास लौट रही थीं। इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। गनीमत रही कि उन्हें केवल आंशिक चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
 
हादसे की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों की अस्पताल में भीड़ लग गई। वहीं, दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रैफिक लाइट और जागरूकता के बावजूद भारी वाहन तेज रफ्तार में चल रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
इधर, दुर्घटना की जानकारी आदित्यपुर थाना प्रभारी को दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !