Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Ranchi News: राजधानी रांची सहित करीब 70 स्थानों पर पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान, जानें कितने लोग पकड़ाएं

Ranchi: राजधानी रांची सहित पूरे जिले में बुधवार रात पुलिस ने अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सभी थानों के प्रभारी और डीएसपी की टीमों ने करीब 70 स्थानों पर छापेमारी की.

इस कार्रवाई के दौरान 183 लोगों को पकड़ा गया. पकड़े हुए लोगों को कड़ी चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया. जिन-जिन जगहों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया, उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित 70 से ज्यादा इलाके शामिल थे.

इस दौरान कई युवाओं को जो बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी कर रहे थे, उन्हें पुलिस ने दौड़ाकर भगाया. पुलिस ने कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया तो कुछ को चेतावनी दी गई कि अगली बार ऐसा करते पाए जाने पर जेल भेज दिया जाएगा. एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि जब भी ऐसी गतिविधियां उन्हें दिखे तो इसकी जानकारी खुलकर पुलिस को दें.

जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि अक्सर अड्डेबाजी करने वाले लोग नशा करते हैं और कई बार आपराधिक घटनाओं की योजना भी बनाते हैं. इसलिए अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए अड्डेबाजी पर रोक लगाना बहुत जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !