Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Jamshedpur Half Marathon: जमशेदपुर हाफ मैराथन में 30 नवंबर को दौड़ेगा शहर, इस लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur Half Marathon: टाटा स्टील ने दसवीं जमशेदपुर हाफ मैराथन की तैयारियां शुरू हो गई है. गुरूवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में इवेंट की ऑफिशियल टीशर्ट और सभी कैटेगरी के रूट मैप जारी किए गए. 30 नवंबर को होने वाली इस दौड़ में हाफ मैराथन 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की रेस शामिल हैं.

मुख्य अतिथि कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम और चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने टीशर्ट और रूट मैप का अनावरण किया. सुंदर रामम ने कहा कि पिछले 10 साल में यह मैराथन सिर्फ दौड़ नहीं बल्कि शहर की एकता सेहत और गर्व का प्रतीक बन गई है. हर साल हिस्सेदारी बढ़ रही है और जमशेदपुर फिटनेस के मामले में पूरे देश में पहचाना जाने लगा है.

इस बार का थीम है दिल से रन फॉर जमशेदपुर. कुल इनामी राशि 29 लाख 20 हजार रुपये रखी गई है. दौड़ से पहले 15 नवंबर को शी रन का आयोजन हुआ जिसमें 50 महिला धाविकाओं ने हिस्सा लिया. 

टाटा स्टील ने बताया कि मेडिकल सेफ्टी हाइड्रेशन और लॉजिस्टिक्स की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी हैं. इच्छुक धावक www.tatasteelruns.com पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

10 साल पूरे करने जा रही जमशेदपुर हाफ मैराथन अब सिर्फ खेल आयोजन नहीं बल्कि शहर की पहचान बन चुकी है. टाटा स्टील ने इसे लगातार कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी का मजबूत माध्यम बनाया है. शी रन जैसे छोटे कदम महिला भागीदारी बढ़ा रहे हैं जबकि सस्टेनेबिलिटी पार्टनर जोड़कर इवेंट को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बना रहे हैं. इनामी राशि और प्रोफेशनल आयोजन की वजह से अब देश के बड़े धावक भी जमशेदपुर आने लगे हैं. 30 नवंबर को शहर एक बार फिर दौड़ के रंग में रंग जाएगा और टाटा स्टील की यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट को स्थानीय स्तर पर मजबूती देगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !