Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Saraikela News: सरायकेला में सरदार @150 यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन, तिरंगा लहराते युवाओं ने भरी देशभक्ति की गूंज

आदित्यपुर : भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर My Yuva Bharat के बैनर तले सरदार @150 यूनिटी मार्च (पदयात्रा) का भाजपा सरायकेला खरसावां जिला कमेटी द्वारा भव्य आयोजन किया गया।

पदयात्रा आदित्यपुर से शुरू होकर जोशपूर्ण माहौल में एनआईटी सभागार तक पहुंची। पूरे मार्ग में भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से पूरा आदित्यपुर देशभक्ति की गूंज से भर दिया।एनआईटी गेट पर पहुंचने पर प्रतिभागियों का स्वागत सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से किया। 

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, एवं पूर्व सांसद, गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और युवाओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं व सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एकता और राष्ट्रीय भावना का अनुपम संदेश दिया। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !