Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में चोरों का आतंक जारी, थाने से 200 मीटर दूर 20 लाख के जेवरात चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

Jamshedpur: जमशेदपुर में आपराधिक तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। एक और बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात, उलीडीह थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान से चोरों ने करीब 20 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर सनसनी फैला दी है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, उलीडीह थाना क्षेत्र के निवासी पवन कुमार मंगलवार की रात आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है और भीतर रखे सारे कीमती जेवरात गायब हैं। चोरी की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पवन कुमार ने बताया कि चोरों ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, क्योंकि यह चोरी थाने के इतने करीब हुई है।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

बीते एक महीने के अंदर जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने आतंक मचा रखा है। मजे की बात यह है कि पुलिस अब तक इनमें से किसी भी मामले का खुलासा करने में नाकाम साबित रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उलीडीह थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि वे आसपास

उलीडीह थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि वे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं और पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद विधिवत जांच शुरू की जाएगी। हालांकि, लोगों का मानना है कि केवल जांच का आश्वासन देना काफी नहीं है, पुलिस को जल्द से जल्द इन वारदातों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !