Dhanbad: धनबाद में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोलीमार हत्या कर दी गई। घटना झरिया थाना क्षेत्र के रत्नजी पेट्रोल पंप के पास हुई।
बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने युवक
बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने युवक को बिल्कुल पास पहुंच उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद युवक वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। युवक पैदल ही अपना फोन देखते हुए कहीं जा रहा था और इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बाइक चला
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बाइक चला रहा व्यक्ति हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठे दो बिना हेलमेट के थे। गोली बीच में बैठे व्यक्ति ने चलाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर मौके पर अचानक पहुंचे, गोली चलाई और तुरंत मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर झरिया थाना
स्थानीय लोगों की सूचना पर झरिया थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, चप्पल और एक खाली खोखा बरामद किया है। इस मामले की जांच तीन थाना की पुलिस टीम मिलकर कर रही है।
मृत युवक की पहचान और हमले के कारणों
मृत युवक की पहचान और हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।