Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Jharkhand News: केंद्र से झारखंड को जल्द मिल सकते हैं 1400 करोड़, पूंजीगत खर्च के लिए बड़ी राहत

Jharkhand News: केंद्र सरकार ने पूंजी निवेश को रफ्तार देने के लिए राज्यों को खास सहायता देने का ऐलान किया है. इस बार झारखंड के खाते में कुल 1400 करोड़ रुपये तक आ सकते हैं. वित्त मंत्रालय की SASCI योजना के तहत पहले चरण में SNA सिस्टम को तेजी से लागू करने पर 350 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह राशि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बंटेगी.

केंद्र ने साफ कर दिया है कि यह पैसा तभी मिलेगा जब राज्य सरकार SNA-SPARSH प्लेटफॉर्म पर उन 29 खास योजनाओं की प्रगति समय पर अपलोड करेगी जिन्हें केंद्र ने चिन्हित किया है. इन योजनाओं की हर महीने समीक्षा होगी और जो राज्य समय पर काम पूरा करते दिखेंगे उन्हें ही अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

दूसरे चरण में अगर झारखंड समय से प्रस्ताव भेजता है और प्रगति रिपोर्ट में सब कुछ ठीक ठाक रहता है तो 1050 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त भी मिल जाएगी. यानी कुल मिलाकर राज्य को सिर्फ पूंजीगत कामों के लिए ही 1400 करोड़ रुपये तक की मदद केंद्र से मिल सकती है.

यह राशि झारखंड के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है क्योंकि राज्य का अपना राजस्व इस वक्त कमजोर चल रहा है. सड़क, पुल, सिंचाई और शहरी ढांचे के कई प्रोजेक्ट सिर्फ पैसों के इंतजार में अटके हैं. 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि तो पहले आओ पहले पाओ की रेस में झारखंड को फुर्ती दिखानी होगी वरना दूसरे राज्य झपट लेंगे. असल खेल 1050 करोड़ की बड़ी किश्त का है जिसमें समय पर रिपोर्टिंग और काम की रफ्तार ही काम आएगी. अगर राज्य सरकार अभी से SNA प्लेटफॉर्म पर सभी आंकड़े दुरुस्त रखे तो यह पैसा विकास की रफ्तार को नई उड़ान दे सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !