Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Ghatshila By-Election Result: सोमेश सोरेन को मिला विधायक का प्रमाण पत्र, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की भारी जीत

Ghatshila By-Election Result: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश सोरेन को विधायक का प्रमाण पत्र सौंपा गया. उन्होंने भारी अंतर से जीत दर्ज कर आधिकारिक रूप से घाटशिला के विधायक बनने का गौरव हासिल किया. शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाने वाले सोमेश सोरेन ने अंत तक मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बनाए रखा.


मतगणना पूरी होने के बाद सोमेश सोरेन को कुल 1,94,794 वोट प्राप्त हुए. जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 66,220 वोट मिले. इस तरह सोमेश सोरेन ने 38 हजार से अधिक वोटों के विशाल अंतर से शानदार विजय प्राप्त की. तीसरे स्थान पर JLKM के प्रत्याशी रामदास मुर्मू रहे. जिन्हें 11,542 वोट हासिल हुए.


इस जीत से झामुमो की क्षेत्रीय पकड़ और मजबूत हुई है. जबकि भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !