Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

MGM Police Station: एमजीएम थाना पुलिस ने छिनतई कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

MGM: एमजीएम थाना पुलिस ने बीते 14 सितंबर की रात हुई छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हुए तीसरी साथी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।


आइए जानते हैं क्या थी घटना

मनोज कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने 18 सितंबर को एमजीएम थाना में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे मनोज कुमार सिंह बालीगुमा से खाना लेकर बनमाली गार्डन स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब वे गौड़गोड़ा सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, तो स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी। बदमाशों ने मनोज कुमार सिंह के साथ मारपीट की और उनसे 10,500 रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और ओलीडीह निवासी राकू प्रसाद उम्र 29 वर्ष और चंदन साव 25 वर्ष को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया वीवो Y35 मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें शिकायतकर्ता के नाम से पंजीकृत सिम लगा हुआ था।

आरोपियों का खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार चंदन साव ने बताया कि उसने यह चोरी का मोबाइल 3,000 रुपये में राजू प्रसाद से खरीदा था। वहीं, राजू प्रसाद ने स्वीकार किया कि उसने अपने फरार साथी कर्मदेव कर्मकार के साथ मिलकर इस छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, चंदन साव वर्ष 2023 में मारपीट व आगजनी के मामले में और राजू प्रसाद वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। एमजीएम पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और फरार सहयोगी कर्मदेव कर्मकार की तलाश में छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !