Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Jamshedpur News: राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए जमशेदपुर के सूरज प्रताप सिंह का हुआ चयन

Jamshedpur: झारखंड के गिरिडीह में 10 से 12 नवंबर 2025 तक आयोजित योनैक्स सनराइज झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप सह चयन ट्रायल में जमशेदपुर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। 

उनके उत्कृष्ट खेल के दम पर सूरज ने आगामी योनैक्स सनराइज सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 में अपनी जगह बनाई है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 21 दिसंबर तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में गिरिडीह के एडिशनल कमिश्नर विजय सिंह बिरुआ ने सूरज प्रताप सिंह को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने सूरज को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

सूरज प्रताप सिंह कई वर्षों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते आ रहे हैं। अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बल पर उन्होंने खेल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

जमशेदपुर के डिमना एमजीएम रिपीट कॉलोनी निवासी सूरज के पिता प्रवीण सिंह और माता प्रतिभा देवी समाजसेवा से जुड़े व्यक्ति हैं। उनके राष्ट्रीय चयन की खबर से परिवार और आस पास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीयों लोगों ने उसे बहुत सारी शुभकामनाएं दी। 


 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !