Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Jamshedpur Theft : जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी, एग्रीको निवासी चैतन मुखी के घर लूटपाट, वृद्ध महिला से मारपीट

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रीको में गुरुवार सुबह चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भालुबासा हरिजन बस्ती के पास रहने वाले युवक ने एग्रीको निवासी चैतन मुखी के घर घुसकर उनकी वृद्ध मां से मारपीट की और फिर घर में रखे सामान की चोरी कर फरार हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:40 बजे की है, जब चैतन मुखी की मां घर पर अकेली थीं। तभी आरोपी युवक टेरु मुखी (26) घर में जबरन घुस गया। उसने पहले वृद्ध महिला के साथ मारपीट की, फिर लॉकर में रखे करीब 4500 रुपये, बर्तन और घर मरम्मती का अन्य सामान लेकर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही चैतन मुखी ने सीतारामडेरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !