Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Patamda News: पटमदा डिग्री कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं एनीमिया टेस्ट शिविर आयोजित, 123 छात्र-छात्राएँ लाभान्वित

Patamda: आज दिनांक 12.11.2025 (बुधवार) को पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से एनीमिया टेस्ट किया गया और ज़रूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। यह पहल अन्वेषा संस्था जमशेदपुर और रोटरी क्लब जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में की गई थी।

 संस्थाओं का सहयोग

  रोटरी क्लब जमशेदपुर की ओर से सभी स्वास्थ्य जाँच और दवा वितरण निःशुल्क किया गया। अन्वेषा संस्था जमशेदपुर की संस्थापक सचिव अल्पना भट्टाचार्य ने इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित की। इस शिविर में कॉलेज के कुल 123 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क जाँच और दवा वितरण का लाभ मिला।

 कॉलेज प्रशासन की उपस्थिति

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण पद महतो, उप-प्राचार्य विश्वनाथ महतो सहित प्रो. माधुरी हो, संगीता महतो, प्रो. सुभद्रा महतो, अभिराम महतो, डॉ. भुवनेखर कुम्भासी और विनर सिंह समेत सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएँ और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !