Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Jharkhand News: झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की CM सोरेन से मुलाकात, छात्रवृत्ति और J-TET परीक्षा पर ज़ोर

Jharkhand: झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों की बकाया पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

बैठक के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने राज्य से बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों की ई-कल्याण

बैठक के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने राज्य से बाहर पढ़ाई कर रहे छात्रों की ई-कल्याण की बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग रखी, ताकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे विद्यार्थियों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने जे-टेट परीक्षा शीघ्र आयोजित करने का आग्रह करते हुए कहा कि हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा तिथि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार 

उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने हमेशा छात्रों, युवाओं और आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान किया है। आने वाले दिनों में भी जनता को न्याय और विकास की राह पर आगे ले जाने का काम जारी रहेगा। यह मुलाकात न केवल आंदोलनकारियों और छात्रों की उम्मीदों को नया बल देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि झामुमो सरकार जनहित के मुद्दों पर कितनी संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !