Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Jharkhand News: IAS छवि रंजन को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने खत्म किया सस्पेंशन, जल्द मिल सकती है नई पोस्टिंग

Jharkhand News: राज्य सरकार ने पूर्व उपायुक्त छवि रंजन का निलंबन खत्म कर दिया है. लंबे समय से निलंबित चल रहे छवि रंजन को अब राहत मिली है. सरकार ने उनका सस्पेंशन आदेश रद्द करते हुए इसे 14 अक्टूबर से प्रभावी माना है. ठीक उसी दिन जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी.

सूत्रों के अनुसार छवि रंजन ने कुछ दिन पहले सरकार को आवेदन दिया था कि अब जबकि वे जमानत पर बाहर हैं, उनका सस्पेंशन खत्म किया जाए. सरकार ने उनके अनुरोध पर विचार करते हुए निलंबन आदेश वापस ले लिया है. अब उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें किसी विभाग में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है.

छवि रंजन अक्टूबर महीने में जेल से बाहर आए थे. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने रांची के चर्चित लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया था. इस केस में कई अन्य बड़े नाम भी जांच के घेरे में हैं. सुप्रीम कोर्ट ने छवि रंजन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी.

छवि रंजन का सस्पेंशन खत्म होना राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है. एक तरफ यह फैसला सरकार की नौकरशाही में नई हलचल ला सकता है, वहीं दूसरी ओर यह संकेत भी देता है कि लैंड स्कैम से जुड़े मामलों की कानूनी जंग अब नए मोड़ पर पहुंचने वाली है. सवाल यह भी है कि क्या छवि रंजन को दोबारा किसी महत्वपूर्ण पद पर तैनाती मिलेगी या उन्हें किसी गैर-महत्वपूर्ण विभाग में भेजा जाएगा. प्रशासनिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !